Homeपॉलिटिकल पाटापॉलिटिक्स:भाजपा ने भीलवाड़ा में बड़ा उलटफेर कर मौजूदा सांसद का काटा टिकट,...

पॉलिटिक्स:भाजपा ने भीलवाड़ा में बड़ा उलटफेर कर मौजूदा सांसद का काटा टिकट, यह वजह आई सामने

basic ad

आपणी हथाई न्यूज़,राजस्थान की राजनीति में आज बीजेपी ने बड़ा दांव खेलते हुए हुए राजस्थान में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले अपने सांसद का टिकट काटकर पार्टी ने दामोदर अग्रवाल को भीलवाड़ा से अपना प्रत्याशी बनाया है। राजस्थान की 25 सीटों के ऐलान में राजस्थान में सर्वाधिक मतों से जीतने वाली सीट पर भाजपा ने सबसे अंत में निर्णय लिया है। आपको बता दे भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया ने कांग्रेस के रामपाल शर्मा को 6 लाख 11 हजार 460 वोटों से हराया था।

राजनीतिक पंडितों की माने तो रिकॉर्ड मतो से जीतने वाले संसद का टिकट संघ की मांग पर काटा गया है। भीलवाड़ा सांसद का टिकट कटने के पीछे की कहानी विधानसभा चुनाव बताई जा रही है आपको बता दे भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर अब भाजपा की ओर से दामोदर अग्रवाल भाजपा प्रत्याशी होंगे वहीं कांग्रेस में अपने वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को चुनाव मैदान में उतारा है।



ताजा खबर