Homeपॉलिटिकल पाटाराजस्थान:अजमेर में मोदी ने कहा कि करप्शन के खिलाफ सरकार बनने के...

राजस्थान:अजमेर में मोदी ने कहा कि करप्शन के खिलाफ सरकार बनने के बाद 100 दिनों में और तेजी होगी कार्रवाई

आपणी हथाई न्यूज,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए लगातार प्रचार कर रहे है, आज मोदी ने अजमेर में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।मोदी ने आज की रैली में कहा कि करप्शन के खिलाफ उनकी लड़ाई थमने वाली नही है। मोदी ने कहा कि मैं सरकार बनने के बाद 100 दिनों के भीतर और भी कड़े फैसले करने वाला हूँ। मोदी ने कहा कि मेरी तैयारी पूरी है, अब तक जो कार्रवाई हुई है वो तो महज एक ट्रेलर है,अभी बहुत कुछ करना बाकी है। मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार ने लोगों के खातों में सीधे 30 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए है, कांग्रेस की सरकार होती तो ये पैसा बीच मे लूट लिया जाता। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने 10 करोड़ से ज्यादा फर्जी लाभार्थी पकड़े है, जो कांग्रेस की सरकारों की देन थे।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर