Homeपॉलिटिकल पाटामोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढाया,ऐसी ही...

मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढाया,ऐसी ही घोषणा की उम्मीद गहलोत से भी

basic ad

कल मोदी सरकार ने आशा के अनुकूल केंद्रीय कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है। बढ़े हुए भत्ते के साथ अब कुल महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा भारत सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को मिलेगा। नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से लागू होगा। आमतौर पर हर 6 साल महीने के बाद भारत सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाती ही है। भारत सरकार के महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा के साथ ही राजस्थान सरकार भी डियरनेस अलाउंस बढाने का ऐलान कर सकती है। अमूमन केंद्र सरकार के डीए बढाते ही राजस्थान सरकार भी महंगाई भत्ता बढाने की घोषणा कर ही देती है, इसका मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों के साथ राजस्थान सरकार के सरकारी कर्मचारियों की भी सैलरी बढ़ने वाली है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर