Homeपॉलिटिकल पाटाउड़ीसा में बड़ा राजनीतिक बदलाव,नवीन बाबू ने लिया सभी मंत्रियों का लिया...

उड़ीसा में बड़ा राजनीतिक बदलाव,नवीन बाबू ने लिया सभी मंत्रियों का लिया इस्तीफा, आज होगा शपथग्रहण

basic ad

उड़ीसा में कल मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने सभी मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष सूर्य प्रताप पात्रा का इस्तीफा ले लिया। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपनी सरकार के तीन साल पूरा होने के बाद पूरे मंत्रिमंडल को ही चेंज करना चाहते थे,इसलिए कल सभी मंत्रियों का सामूहिक इस्तीफा ले लिया। नए चेहरों को शासन में अवसर देने के लिए पटनायक ने ये निर्णय लिया है। आज दोपहर को बारह बजे उड़ीसा के नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह होगा। पटनायक स्वयं ही अपनी पार्टी के सर्वेसर्वा है, इसलिए ही उनके लिए ये परिवर्तन कोई ज्यादा मुश्किल नही रहा है। सनद रहे नवीन पटनायक उड़ीसा के लगातार 5 टर्म के मुख्यमंत्री है। मार्च 2000 से पटनायक उड़ीसा के मुख्यमंत्री है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर