
Rajasthan New Greenfield Expressway: राजस्थान सरकार ने राज्य में सफर को पंख लगाने की बड़ी योजना बनाई है। हाल ही में राज्य सरकार ने 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का ऐलान किया है, जिनकी कुल लंबाई 2756 किलोमीटर से अधिक होगी। ये एक्सप्रेसवे सिर्फ राजस्थान ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी तगड़ी कनेक्टिविटी और कारोबार को पंख लगाने का काम करेंगे। Rajasthan New Greenfield Expressway
आपको बता दें राजस्थान के इन सभी एक्सप्रेसवे की लंबाई 2756 किलोमीटर तक होगी। इन एक्सप्रेसवे से कई राज्यों में जाना आसान हो जाएगा। इससे पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात जाना आसान होगा। वहीं, राजिस्थान के जयपुर तक पहुंचने के लिए इनमें से कई एक्सप्रेसवे मदद करेंगे। Rajasthan New Greenfield Expressway
इसके अलावा, गुजरात पहुंचने के लिए पंजाब वाले हरियाणा और दिल्ली होते हुए अहमदाबाद पहुंच सकेंगे। नए एक्सप्रेसवे के बनने से जाहिर तौर पर जाम की समस्या खत्म होगी। साथ ही एक राज्य का दूसरे राज्य के साथ बिजनेस का रास्ता भी खुल जाएगा। Rajasthan New Greenfield Expressway
ये होंगे 9 Greenfield Expressways
1- कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 181 किलोमीटर है।
2- जयपुर-भीलवाड़ा एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 193 किलोमीटर है।
3- बीकानेर-कोटपूतली एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 295 किलोमीटर है।
4- ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 342 किलोमीटर है।
5- जालोर-झालावाड़ एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 402 किलोमीटर है।
6- अजमेर-बांसवाड़ा एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 358 किलोमीटर है।
7- जयपुर-फलोदी एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 345 किलोमीटर है।
8- गंगानगर-कोटपूतली एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 290 किलोमीटर है।
9- जयपुर-पचपदरा एक्सप्रेसवे, जिसकी लंबाई 350 किलोमीटर है।


