Homeराजस्थानRajasthan Patwari Bharti Exam Date: कस लो कमर! इस तारीख को होगी...

Rajasthan Patwari Bharti Exam Date: कस लो कमर! इस तारीख को होगी राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा

Rajasthan Patwari Bharti Exam Date: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 की आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी है।Rajasthan Patwari Bharti Update

जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी और यह दो पालियों में संपन्न होगी. पहली पाली में परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी.Rajasthan Patwari Bharti Update

इस साल राजस्थान पटवारी भर्ती के तहत कुल 3705 रिक्त पदों को भरा जाएगा. बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किए जाएंगे. यानी किसी भी अभ्यर्थी को डाक या अन्य किसी भी माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा. Rajasthan Patwari Bharti Update

परीक्षा से कुछ दिन पहले सभी पंजीकृत उम्मीदवार RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी आपके पास होनी चाहिए. Rajasthan Patwari Bharti Exam Date



ताजा खबर