Homeब्रेकिंग न्यूजCrime News: सरोगेसी के नाम पर लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग...

Crime News: सरोगेसी के नाम पर लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग गिरफ्तार, 15 साल की बच्ची को 2 लाख में बेचा

Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से अपहृत नाबालिग लड़की के मामले ने पुलिस को एक बड़े मानव तस्करी रैकेट तक पहुँचा दिया है। पता चला है कि नाबालिग लड़की की शादी नहीं सिर्फ मां बनने के लिए गिरोह ने सौदा किया था।

इसी के साथ यह भी पता चला कि यह गिरोह शादी के साथ ही निसंतान दंपतियों के लिए सरोगेट मां बनने के लिए भी सौदा करता था और लड़कियों को तैयार करता था। मुख्य आरोपित मोहर्रम उर्फ राहुल को पिपराइच पुलिस ने 12 जुलाई की देर रात को तिकोनिया जंगल में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था।

महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के बूढाडीह गांव निवासी मोहर्रम इस गिरोह का मुख्य आरोपित था। वह अपहृत लड़कियों को निचलौल में एक कमरे में बंद कर रखा था। सौदा तय होने पर उन्हें राजस्थान भेजता था। पिपराइच इलाके के जिस लड़की का अपहरण हुआ था उससे पूछताछ में कई तरह की सनसनीखेज जानकारी सामने आई।

पता चला कि उसे सरोगेट मां बनने के लिए यह गिरोह तैयार कर रहा था। सहजनवा की सरिता, दिल्ली का देवा गुर्जर, हरमाड़ा (राजस्थान) निवासी आरोपित सरवनपुरी के भाई जिसका नाम पुलिस के पास नहीं है। उसने ही पिपराइच से 15 मार्च को गायब नाबालिग की खरीद फरोख्त की थी। उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है।एक दंपती सहित चार को गिरफ्तार कर जेल भेजवा चुकी है पुलिस गिरोह में शामिल दिल्ली, गोरखपुर, महराजगंज और आगरा के रहने वाले तीन धंधेबाजों की पुलिस अभी तलाश कर रही है।

मुठभेड़ में पकड़ा गया मोहर्रम इस गिरोह का मास्टर माइंड है। पुलिस ने एक दम्पति सहित चार आरोपितों राजस्थान के अजमेर जिले के गांधीनगर क्षेत्र के सुन्दर नगर निवासी बागचन्द प्रजापति, सानसीदरी थाना क्षेत्र के हरमाड़ा निवासी सरवनपुरी, आगरा जिले के ताजगंज थाना के शमशाबाद लोधी मार्ग निवासी सन्नी और उसकी पत्नी राधा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया है।

लड़कियों की खरीद-फरोख्त की जानकारी तब हुई जब पिपराइच क्षेत्र के एक गांव की निवासी मां ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को 15 मार्च से गायब होने के सम्बन्ध में 4 जुलाई को पिपराइच थाने में तहरीर दी और राधा पुत्री विनोद निषाद निवासी जंगल रामगढ़ उर्फ चंवरी थाना खोराबार के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पता चला कि राधा और उसके पति सन्नी आगरा के रहने वाले हैं और लड़कियों की तलाश में खोराबार में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। केस दर्ज होने पर लड़कियों की खरीद-फरोख्त के इस बड़े रैकेट की जानकारी हुई। पुलिस ने 11 जुलाई को लड़की को उनौला रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया था। जांच में पता चला था कि गिरोह ने 1.80 लाख रुपये में बेचा था।



ताजा खबर