

Rajasthan News: राजस्थान में आमजन और निर्माण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने माइनर मिनरल की रॉयल्टी दरों में 10% से 30% तक की बढ़ोतरी कर दी है।
इसका सीधा असर चुनाई पत्थर, बजरी, मार्बल, ग्रेनाइट सहित कई निर्माण सामग्रियों की कीमतों पर पड़ेगा। माइनर मिनरल पर यह दरें चार साल बाद बढ़ाई गई हैं। इससे पहले प्रदेश में 2021 में रॉयल्टी दरें बढ़ी थी।
विभिन्न प्रकार के माइनर मिनरल की दरें बढ़ने का असर अब सीधे जनता पर पड़ेगा। रॉयल्टी दरों में तीन साल बाद बढ़ोतरी करने का प्रावधान है। इससे पहले दरों में वृद्धि नहीं की जा सकती।
दरें बढ़ाने को लेकर खान विभाग की ओर से राज्य सरकार को पिछले दिनों प्रस्ताव भिजवाया गया था। इसे स्वीकृति मिलने के बाद गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई।
New and Old Rates
Mineral – New – Old
सैण्डस्टोन – 320 – 240
लाइम स्टोन – 170 – 140
लाइम स्टोनएण्ड लाइम – 175 – 145
लाइम कंकर – 40 – 32
मार्बल – 550 – 500
ग्रेनाइट – 300 – 290
मेसनरी स्टोन – 55 – 44
बजरी – 60 – 50
ब्रिक अर्थ – 40 – 32
स्लेट स्टोन – 210 – 185
ब्रिक्स अर्थ – 200 – 180
अगाटे – 180 – 145।


