

Rajasthan Weather: राजस्थान में कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से भारी बारिश का दौर लौटने वाला है। 25 जुलाई से 30 जुलाई 2025 के बीच राज्य में एक नया सक्रिय मानसून सिस्टम देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और मेघगर्जना, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
जयपुर, अलवर, दौसा, टोंक, भीलवाड़ा, करौली, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़ और इनके आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं तेज़ हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
आज जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने का भी अनुमान है. कोटा, झालावाड़, भरतपुर, भीलवाड़ा जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव दिख सकता है. साथ ही उदयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है.
राज्य के कुछ भागों में 24-25 जुलाई को हल्की-मध्यम बारिश की गतिविधियां भी जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान करौली में 25, उदयपुर में 35, अलवर के बहादुरगढ़ में 70, खैरथल में 63 और अलवर शहर में 64.2 मिमी बारिश दर्ज हुई.
हनुमानगढ़ के भादरा में 25, भरतपुर के डीग में 60, रूपवास में 22, सवाई माधोपुर के खंडार में 64 और चूरू के सादुलशहर में 14 मिमी बरसात हुई. 25 जुलाई से मौसम का नया दौर शुरू होने जा रहा है जिससे राजस्थान में तापमान में भयंकर गिरावट आने वाली है। Rajasthan Weather


