Homeराजस्थानRajasthan High Court Group D Bharti: राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती...

Rajasthan High Court Group D Bharti: राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन का आज है अंतिम मौका, यहाँ जानें आवेदन से लेकर चयन तक की पूरी जानकारी

Rajasthan High Court Group D Bharti: राजस्थान हाई कोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी पदों पर बड़ी संख्या में नियुक्तियों की घोषणा की है। 26 जुलाई 2025 को इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द hcraj.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

इस भर्ती के जरिए राजस्थान की अदालतों, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी और राज्य विधि सेवा प्राधिकरण में ग्रुप डी की 5670 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन करने से पहले एक बार योग्यता व अन्य डिटेल्स अच्छे से देख लें. ग्रुपी डी की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का 10वीं पास होना जरूरी है. ये राजस्थान के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में हैं. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट www.hcraj.nic.in पर जाएं.

राजस्थान हाई कोर्ट की इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू, दोनों के आधार पर होगा. दोनों के अंकों को मिलाकर मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी. इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर भर्ती होगी. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की लिखित परीक्षा 85 अंकों की होगी. इंटरव्यू 15 अंकों का होगा. ड्राइवर भर्ती लिखित परीक्षा 90 अंकों की होगी. इंटरव्यू 10 अंकों का होगा.

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी. एससी/एसटी, ओबीसी, एमबीसी, EWS के पुरुष अभ्यर्थियों को आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी. वहीं सामान्य और EWS की महिला अभ्यर्थियों को भी भर्ती में 5 साल की छूट मिलेगी. एससी/एसटी, ओबीसी और एमबीसी की महिला अभ्यर्थियों को आयुसीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी. Rajasthan High Court Group D Bharti

आवेदन फीस

सामान्य वर्ग- 750 रुपये
पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमि लेयर)- 750 रुपये
राजस्थान के बाहर के आवेदक -750 रुपये
राजस्थान को पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमि लेयर) – 600 रुपये
EWS- 600 रुपये
एससी/एसटा- 600 रुपये
राजस्थान के एससी/एसटी और भूतपूर्व सैनिक- 450 रुपये



ताजा खबर