RBSE Supplementary Exam 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। अगर आपने मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में कम अंक प्राप्त किए हैं और अब सुधार का मौका चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
परीक्षा 6, 7 और 8 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी और सभी पेपर सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक एक ही शिफ्ट में होंगे। जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं और कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर शेड्यूल को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE सप्लीमेंट्री टाइम टेबल 2025 कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले उम्मीदवार आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध आरबीएसई 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 टाइम टेबल वाले लिंक पर क्लिक करें। अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवारों को परीक्षा तिथियों की जांच करनी होगी। इसके बाद फाइल डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इस वर्ष आरबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 28 मई 2025 को घोषित किए गए थे। कुल 10,16,963 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1071460 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.60% रहा। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.16% और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.08% रहा।


