Rajasthan VDO Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती राज्य के ग्रामीण विकास विभाग में 850 पदों को भरने के लिए की जा रही है। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 683 और अनुसूचित क्षेत्र के 167 पद शामिल हैं। इस भर्ती के तहत ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा।
वीडीओ भर्ती के लिए पात्रता
वीडीओ भर्ती के आवेदन फॉर्म में केवल उम्मीदवार की लाइव फोटो ही अपलोड करनी होगी। यह फोटो प्रवेश पत्र पर भी रहेगी, इसलिए सावधानीपूर्वक खींचें और अपलोड करें। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कम्प्यूटर संबंधित योग्यता भी अनिवार्य है, जैसे DOEACC द्वारा आयोजित ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट, COPA या DPCS प्रमाण पत्र, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन में डिप्लोमा या फिर वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा संचालित RS-CIT का प्रमाण पत्र। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा में काम करने की योग्यता और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है।
शुल्क व वेतन की जानकारी
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार सातवें वेतनमान के तहत आकर्षक वेतन मिलेगा, जो सरकारी सेवा के मानकों के अनुसार होगा। सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, नॉन-क्रीमीलेयर OBC, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को भी 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
वीडीओ भर्ती के लिए आयुसीमा
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। खास बात यह है कि सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
वीडीओ भर्ती के लिए आवेदन डिटेल
आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। अगर आपके पास SSO ID नहीं है, तो sso.rajasthan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। पंजीकरण के बाद “ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025” के आवेदन लिंक को चुनें। मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि भरें। अब फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करें। सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।Rajasthan VDO Recruitment 2025


