Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। फिलहाल थोड़ी सुस्ती के बाद 26 जुलाई से 30 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
24 जुलाई को मौसम विभाग ने धौलपुर, करौली, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में अगले 30 मिनट में बारिश की संभावना जताई है. इन क्षेत्रों में मेघगर्जन और 20-30 किमी प्रति घंटे की हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने 26 से 30 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है. ऐसे में कई जिलों में जलभराव की स्थिति बन सकती है.
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जयपुर में बुधवार को सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश दर्ज की गई. बीते 24 घंटे में बारां जिले के अटरू में सबसे अधिक 89 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा पिलानी में 136 मिमी और अलवर में 99 मिमी बारिश हुई.
जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बुधवार को भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने बताया है कि 25 जुलाई को भी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा. Rajasthan Weather


