Homeखटाखट स्टोरीWeather: प्रदेश में जारी रहेगा गर्मी का सितम, तापमान में होगी बढ़ोतरी

Weather: प्रदेश में जारी रहेगा गर्मी का सितम, तापमान में होगी बढ़ोतरी

आपणी हथाई न्यूज,मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुनः अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री से. दर्ज होने तथा कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है।राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में 18 से 22 मई के दौरान तेज सतही हवाएं 20-30 kmph चलने की संभावना है।



ताजा खबर