Homeखटाखट स्टोरीBikaner: जल्द खत्म होगी नहरबंदी, बीकानेर में कल रात तक पहुंच सकता...

Bikaner: जल्द खत्म होगी नहरबंदी, बीकानेर में कल रात तक पहुंच सकता है नहरी पानी

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीते एक माह से प्रदेश के लगभग एक दर्जन जिले व सैकड़ो गांव नहरबंदी के चलते पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। एक महीने के इंतजार के बाद अगले एक-दो दिन में  नहरी पानी बीकानेर पहुंच सकता है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात तक यानी 18 तारीख की देर रात तक नहरी पानी बीकानेर पहुंच सकता है। इसके बाद नहरों और वितरिका तंत्र में पानी छोड़ा जाएगा, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था फिर सामान्य होने लगेगी।  हरिके हैड से राजस्थान के लिए पानी की आपूर्ति लगातार बढ़ाई जा रही है वहीं मसीतांवाली हैड पर लगातार पानी का प्रवाह बढ़ रहा है। राजस्थान में तेजी से आ रहे नहरी पानी के चलते प्रदेश के 12 जिलों के दो करोड़ से ज्यादा लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी।



ताजा खबर