Homeराजस्थानJaipur New Elevated Road: जयपुर से ट्रेफिक जाम होगा छूमंतर, यहाँ बनेगा...

Jaipur New Elevated Road: जयपुर से ट्रेफिक जाम होगा छूमंतर, यहाँ बनेगा नया एलिवेटेड रोड़

Jaipur New Elevated Road: जयपुर के पश्चिमी हिस्से में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए अब क्वींस रोड पर एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट इस सप्ताह अंतिम रूप दे सकता है।

जेडीए यहां दो लेन से चार लेन तक की योजना पर काम कर रहा है। साथ ही पुरानी चुंगी-अजमेर रोड से चढ़ने के लिए अंडरपास बनाए जाने की भी योजना है। वहीं, सिरसी रोड को 160 फीट चौड़ा किए जाने के बाद यहां एलिवेटेड रोड की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। सिरसी रोड पर पहले एलिवेटेड रोड बनाने की घोषणा हुई थी, लेकिन अब इसकी जरूरत खत्म मानी जा रही है।

पहले सड़क 40-50 फीट चौड़ी थी, लेकिन जेडीए ने इसे 160 फीट चौड़ा कर दिया है। अब मौके पर सड़क निर्माण का काम जारी है। जेडीए अधिकारियों का कहना है कि एलिवेटेड रोड की उपयोगिता अब नहीं रही, इसलिए इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। जेडीए फिलहाल चार लेन की एलिवेटेड रोड पर काम कर रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर जमीन विवाद की समस्या है।

यदि यह समस्या हल नहीं हुई, तो पुरानी चुंगी से दो लेन की सिंगल एलिवेटेड रोड बनाने का विकल्प अपनाया जाएगा। डीपीआर तैयार की जा रही है। क्वींस रोड पर चार लेन की एलिवेटेड रोड का प्लान है। कुछ जगह जमीन के मुद्दे हैं। यदि ये हल नहीं हुए, तो पुरानी चुंगी से दो लेन की सिंगल एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। Jaipur New Elevated Road



ताजा खबर