Homeस्पोर्ट्सक्रिकेट: क्रिकेट फैंस के लिए आज होगा सुपर संडे, भारत-पाकिस्तान के...

क्रिकेट: क्रिकेट फैंस के लिए आज होगा सुपर संडे, भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा महा मुकाबला

आपणी हथाई न्यूज़,क्रिकेट फैंस के लिए आज का संडे सुपर संडे साबित होगा। आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम दुबई में आयोजित हो रहे आईसीसी t20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी वहीं भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम आज बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में अपना पहला मैच खेलने ग्वालियर में उतरेगी।

भारतीय पुरुष टीम आज सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैंच की सीरीज में अपना पहला मुकाबला खेलने ग्वालियर में उतरेगी वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम t20 विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में नजर आएगी आपको बता दें भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई थी इसलिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए आज का मैच बेहद महत्वपूर्ण है।



ताजा खबर