Homeस्पोर्ट्सSports : दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत की खराब शुरुआत, गिल-कोहली...

Sports : दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत की खराब शुरुआत, गिल-कोहली लौटे पैवेलियन

आपणी हथाई न्यूज, गुरुवार को शुरू हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही। बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने अपने महत्वपूर्ण 2 खिलाड़ी विराट कोहली और शुभमन गिल पैवेलियन की राह लौट गए है।

इससे पहले आज सुबह पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे दिन शुभमन गिल और जायसवाल क्रीज पर बल्लेबाजी करने आये। लेकिन सेंटनर की एक बॉल पर शुभमन गिल (30) पगबाधा करार दे दिए गए। वही गिल के बाद मैदान में उतरे विराट कोहली (1)भी कुछ खास कमाल नही दिखा पाए और सेंटनर की एक फूल टॉस बॉल पर बोल्ड हो गए।

खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 65 रन है। क्रीज पर जायसवाल और ऋषभ पंत मौजूद है।



ताजा खबर