Homeस्पोर्ट्सस्पोर्ट्स: क्रिकेट फैंस के लिए आज होगा सुपर संडे , एक ही...

स्पोर्ट्स: क्रिकेट फैंस के लिए आज होगा सुपर संडे , एक ही दिन में भारत और श्रीलंका के बीच होंगे दो मुकाबले

आपणी हथाई न्यूज़,भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन सुपर संडे साबित होने वाला है आज भारत और श्रीलंका के बीच एक नहीं बल्कि दो मैच देखने को मिलेंगे।दोनों टीमों यानी भारत और श्रीलंका के बीच एक तो फाइनल मुकाबला खेला जाएगा वही दूसरा मैच द्विपक्षीय सीरीज़ का होगा। आपको बता दे भारत और श्रीलंका की पुरुष टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जा रही है. सीरीज़ का पहला मुकाबला कल खेला गया जिसमें भारत में श्रीलंका को पराजित कर दिया और दूसरा मैच आज खेला जाएगा।

इसके अलावा आज भारत और श्रीलंका महिला टीमें एशिया कप  के फाइनल में आमने-सामने मुकाबला खेल रही है। दोनों  टीमो के बीच खिताबी मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।



ताजा खबर