Homeधर्म-धाराकल विजयदशमी के अवसर पर भगवान राम का राज्याभिषेक और पूनरासर हनुमान...

कल विजयदशमी के अवसर पर भगवान राम का राज्याभिषेक और पूनरासर हनुमान का होगा अभिषेक

basic ad

श्रीराम भक्त सेवा समिति की ओर से पूनरासर धाम में भगवान राम का राज्यभिषेक और हनुमान बाबा का रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष बंशीलाल व्यास ने बताया कि पूनरासर स्थित मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरे [विजयादशमी] पर भगवान राम का और बजरंग बली का अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुलाब जल, पंचगव्य, चन्दन की पीठी से अभिषेक होगा। आयोजन से जुड़े विनोद व्यास ने बताया कि अभिषेक और हवन अनुष्ठान पण्डित नथमल पुरोहित के आचार्यत्व में किए जाएंगे। अभिषेक के बाद मंदिर परिसर में हवन किया जाएगा।



ताजा खबर