Homeखटाखट स्टोरीदेश : बाबा रामदेव ने बताया सलमान को ड्रग्स लेने वाला, शाहरुख...

देश : बाबा रामदेव ने बताया सलमान को ड्रग्स लेने वाला, शाहरुख खान और आमिर खान के लिए भी कही ये बात..

आपणी हथाई न्यूज,देश में योग गुरु के तौर पर पहचान रखने वाले बाबा रामदेव शनिवार को एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने बॉलीवुड और नशे के कनेक्शन को एक साथ जोड़ा।

 

 

दरसल, बाबा रामदेव यूपी के मुरादाबाद में आयोजित इवेंट आर्यवीर और वीरांगना कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। रामदेव यहां नशा मुक्त भारत पर बोल रहे थे इस बीच उन्होंने बॉलीवुड के स्टार्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि बॉलीवुड में बड़े बड़े स्टार्स ड्रग्स लेते है। एक्ट्रेसेस का तो भगवान ही मालिक है। सलमान खान (Salman Khan) ड्रग्स लेते है। आमिर खान(Aamir Khan)
ड्रग्स लेते है या नही उनका पता नही और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का बेटा आर्यन (Aryan Khan) भी पिछले साल ड्रग्स के आरोप में जेल गया था। हालांकि सबूतों के अभाव में आर्यन खान को कोर्ट ने बाइज्जत बरी कर दिया था।

 

इससे पहले भी सुशांत की मौत और आमिर खान के सत्यमेव जयते कार्यक्रम को लेकर रामदेव तल्ख टिप्पणी कर चुके है।



ताजा खबर