HomeबीकानेरBikaner: ज्वैलर्स शो-रूम में आगजनी की खबर..

Bikaner: ज्वैलर्स शो-रूम में आगजनी की खबर..

आपणी हथाई न्यूज़, नया शहर थाना क्षेत्र में जवाहर नगर स्थित पीराराम ज्वैलर्स में अलसुबह आग लग गई। आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। आस पडौस वालों को आग की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अग्निशमन को बुलाकर आग पर काबू पाया इस घटना में बताया जा रहा है कई कागजात, टीवी व सोने-चांदी के आभूषण सहित लाखो का सामान का नुकसान हुआ है । हालांकि इस घटना के संबंध में थाने में कोई परिवाद दर्ज नही है।



ताजा खबर