Homeस्पोर्ट्सबड़ी खबर: T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के...

बड़ी खबर: T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। 10 नवंबर इंग्लैंड के खिलाफ क होने वाले T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले भारतीय फैंस के लिए यह बुरी खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा के दाहिने हाथ की कलाई पर प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई जिसके तुरंत बाद रोहित शर्मा ने प्रेक्टिस रोक दी ।

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के हाथ में लगी चोट का फोटो तेजी से वायरल भी हो रहा है। फिलहाल चोट कितनी गंभीर है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। रोहित शर्मा सेमीफाइनल मैच के लिए फिक्स है या नहीं इसको लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।



ताजा खबर