Homeखटाखट स्टोरीपूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच हुआ...

पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच हुआ तलाक ! ये वजह आ रही सामने

आपणी हथाई न्यूज, कभी अपने खेल के दम पर भारत सहित पूरी दुनिया के दिलो पर राज करने वाली भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी टूट गई है। पिछले कई दिनों से उनके तलाक की खबरें आ रही हैं। इतना ही नहीं, सानिया-शोएब के तलाक लेने की वजह भी सामने आ गई है और ये कोई और नहीं पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस आयशा उमर हैं। खबर है कि आयशा और शोएब में काफी समय से अफेयर चल रहा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक काफी समय से अलग-अलग रह रहे हैं। सूत्रों की मानें, तो अब बस सिर्फ कागजी कार्यवाही होना बाकी है।

 

एक तरफ जहां फैंस सानिया और शोएब के अलगाव की खबर को लेकर दुखी हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने तलाक की वजह एक पाकिस्तानी मॉडल को बताया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। खबरों की माने तो सानिया मिर्जा को पता चला कि शोएब मलिक कथित तौर पर उन्हें धोखा दे रहे थे, इसके बाद कपल ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि, रिपोर्ट की प्रामाणिकता का पता नहीं चल पाया है। वहीं शोएब का नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ जुड़ रहा है।



ताजा खबर