Homeखटाखट स्टोरीInd Vs Ban 2nd Test : चौथे दिन भारत मुश्किल में !...

Ind Vs Ban 2nd Test : चौथे दिन भारत मुश्किल में ! अय्यर और अश्विन के सहारे टीम इंडिया की नाव

आपणी हथाई न्यूज,भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन शुरू हो गया है। टीम इंडिया इस मैच में जीत से सिर्फ कुछ ही रन दूर है और उसके 7 विकेट गिर चुके हैं। मीरपुर में हो रहे इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने भारत को 145 रनों का लक्ष्य दिया था।

तीसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ, तब टीम इंडिया का स्कोर 45 रन पर 4 विकेट था।जयदेव उनादकट और अक्षर पटेल की जोड़ी क्रीज पर थी। चौथे दिन के शुरुआती ओवर्स में ही टीम इंडिया ने जयदेव उनादकट का विकेट गंवा दिया, उन्होंने 13 रन बनाए। ऋषभ पंत भी कुछ खास कमाल नही दिखा पाएं। खबर लिखे जाने तक भारत ने 94 रन पर अपने सात विकेट खो दिए थे। अब भारत को सीरीज और टेस्ट मैच जीतने के लिए 51 रनों की दरकार है।



ताजा खबर