Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर : देश भर के बैंक कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी,...

बड़ी खबर : देश भर के बैंक कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, अगले माह के अंत तक आदेश आने की संभावना

आपणी हथाई न्यूज,देश भर के बैंक कर्मचारियों और बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने को आतुर युवाओं को फरवरी अंत तक एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन की सभी बैंक यूनियन के साथ वार्ता होने के बाद ये आम सहमति बन गई है कि अब बैंकों में 5 दिवसीय काम होगा। बैंक के कर्मचारियों को भी हर हफ्ते के शनिवार-रविवार को छुट्टी मिलेगी। अभी बैंकों में महीने के दो ही शनिवार को अवकाश रहता है। वर्क लोड और दूसरे सरकारी महकमों की तरह बैंक कर्मचारी भी 5 डेज वर्किंग वीक की मांग काफी अरसे से कर रहे थे,जिस पर अब लगभग आम सहमति बन चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि नए वितीय वर्ष से पूर्व ही देश भर के सभी बैंकों में 5 दिवसीय वर्क कल्चर का आगाज हो जाएगा। केंद्रीय बजट के आसपास इस आदेश की सार्वजनिक घोषणा हो सकती है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर