Bollywood : ऋतिक की ना के बाद अब KGF स्टार बनेगें रावण, रणबीर कपूर दिखेंगे राम के अवतार में

आपणी हथाई न्यूज,आदिपुरुष के बाद बॉलीवुड में रामायण का नया वर्जन बनने जा रहा है। रामायण पर आधारित नई फिल्म को दंगल,छिछोरे जैसी फिल्मों के निर्देशक नितेश तिवारी बना रहे है। नई रामायण को साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन के प्रोड्यूसर पिता अल्लु अरविंद प्रोड्यूस कर रहे है। नितेश तिवारी ने अभिनेता रणबीर कपूर को राम की भूमिका के लिए साइन किया है। रावण के किरदार के लिए पहले सुपरस्टार ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया था,लेकिन शुरुआत में हामी भरने के बाद ऋतिक ने इस प्रोजेक्ट के लिए अब ना कर दी है। नितेश तिवारी अब रावण की भूमिका के लिए KGF स्टार यश को लेना चाहते हैं। यश भी नितेश के हुनर के कायल है, जल्द आधिकारिक घोषणा यश की ओर से हो सकती है। बॉलीवुड के सूत्रों के अनुसार नितेश तिवारी इस फ़िल्म को करीब 500 करोड़ रुपए के बजट में बना रहे है। रणबीर कपूर इन दिनों टी सीरीज की फ़िल्म “एनिमल” की शूटिंग में बिजी हैं। रणबीर की टी सीरीज के साथ ही एक दूजी फ़िल्म “तू झूठी मैं मक्कार” जल्द रिलीज होने वाली है। रणबीर एनिमल और तू झूठी…मैं मक्कार से फ्री होकर रामायण की भूमिका के लिए तैयारी शुरू करेंगे।फ़िल्म के निर्माता नई रामायण को दिवाली 2025 को रिलीज करने की योजना बना रहे है। साउथ सुपरस्टार प्रभाष को लेकर बनी रामायण पर बेस्ड आदिपुरुष फ़िल्म इस साल जून को रिलीज होगी।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

बॉलीवुड : दशकों की नाराजगी भुलाकर अब शाहरुख और सनी देओल करेंगे साथ काम ! आमिर के साथ भी चल रहा सनी देओल का...

आपणी हथाई न्यूज, अभिनेता सन्नी देओल अपनी आदत के विपरीत इन दिनों मीडिया को...

Sports :सौ स्टूडेंट्स को एक ही जगह योगा-तीरंदाजी-फिटनेस का दिया जाएगा प्रशिक्षण,25 दिन चलेगा यह समर कैम्प

आपणी हथाई न्यूज, नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 15 अप्रैल से 25 दिवसीय समर...

राजस्थान :अब वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ यात्रा होगी AC कोचेज में, सरकार ने यात्रियों की संख्या और बजट में की बड़ी बढ़ोतरी

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा कार्यक्रम और सुविधाओं...

Politics : गंगाजल का छिड़काव करना पड़ा इस नेता पर भारी, प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित

आपणी हथाई न्यूज,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज बीजेपी पार्टी के पूर्व विधायक...

More News Updates !