HomeबीकानेरBikaner Crime : ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूट का प्रयास,वारदात सीसीटीवी...

Bikaner Crime : ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े लूट का प्रयास,वारदात सीसीटीवी में कैद

आपणी हथाई न्यूज, जिलें में दिनदहाड़े लूटपाट और चोरी के मामलें दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। रविवार को दोपहर में सदर थाना क्षेत्र के गजनेर रोड स्थित हरि ज्वेलर्स पर दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो नकाबपोश अपनी मोटरसाइकिल पर आए और वारदात स्थल से थोड़ी दूर गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद उन्होंने दुकान में घुसकर कांच तोड़कर आंखों में मिर्च फेंक कर सोने को लूटने का प्रयास किया। हो हल्ला होने से नकाबपोश और उसका साथी घबरा गए और लूट का सामान छोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामलें की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सके।



ताजा खबर