Homeमनोरंजनअजय देवगन की भोला का बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन, दूसरे ही...

अजय देवगन की भोला का बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन, दूसरे ही दिन फ़िल्म का कलेक्शन गिरा

एक्टर अजय देवगन द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म “भोला” के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को भोला ने रिलीज के पहले दिन करीब 11 करोड़ का बिजनेस किया था वही अगले दिन शुक्रवार को अजय की एक्शन फिल्म ने महज 7 करोड़ का बिजनेस किया है। अजय की फ़िल्म की कहानी पर लोगो की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फ़िल्म का एक्शन तो कमाल का है, लेकिन कहानी दर्शकों को बांध कर नही रख पाती है। ट्रेड विशेषज्ञ वीकेंड तक भोला का कलेक्शन करीब 25 से 27 करोड़ के बीच मे होने का अनुमान लगा रहे है, जो कि अजय देवगन की फ़िल्म के हिसाब से औसत बिजनेस होगा,फिर भी फ़िल्म अपनी लागत निकल पाएगी,इतना तो कलेक्शन कर ही लेगी। अजय की भोला के बाद जून में फ़िल्म मैदान रिलीज होगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर