Homeमनोरंजनआईपीएल और नई फिल्मों के रिलीज न होने के कारण अजय देवगन...

आईपीएल और नई फिल्मों के रिलीज न होने के कारण अजय देवगन की भोला को मिला फायदा,फ़िल्म 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों के रिलीज न होने के कारण अजय देवगन की फ़िल्म “भोला” ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अजय देवगन को 21 अप्रैल तक बॉक्स ऑफिस पर कोई कड़ा मुकाबला फेस नही करना है। 21 अप्रैल को सलमान खान की “किसी का भाई किसी की जान” रिलीज होगी। अजय देवगन की भोला ने भारत में अब तक 75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है वही विदेश की कमाई मिलाकर आंकड़ा 100 करोड़ के पार चला गया है। आईपीएल और नई फिल्मों के रिलीज न होने के कारण अजय देवगन की भोला को खासा फायदा हुआ है, फिर भी अजय की स्टार इमेज जितना धंधा भोला ने नही किया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर