Homeखटाखट स्टोरीदेशदुनिया: रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर हुआ हमला, रूस करेगा यूक्रेन के खिलाफ...

देशदुनिया: रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर हुआ हमला, रूस करेगा यूक्रेन के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई

आपणी हथाई न्यूज,रूस-यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को ड्रोन हमले के द्वारा मारने की कोशिश की। रूस की सेना ने दो ड्रोन को मार गिराया है। रूस ने आधिकारिक बयान दिया है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति पुतिन को मारने की। यूक्रेन के राष्ट्रपति इस समय फिनलैंड के दौरे पर है। राष्ट्रपति जेकेन्स्की ने कहा कि हमारी निर्णायक कार्रवाई आगामी दिनों में और भी तेज होगी। रूस ने पुतिन पर हमले को आतंकवादी हमला कहा है। पुतिन अब रूस में बंकर में रहकर ऑपरेट करेंगे। पुतिन पर जानलेवा हमले के बाद यूक्रेन पर रूस बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर