Homeकोरोना अपडेटदेश-दुनिया:विश्वभर में तबाही मचाने के बाद अब कोरोना नहीं रहा महामारी: पढ़े...

देश-दुनिया:विश्वभर में तबाही मचाने के बाद अब कोरोना नहीं रहा महामारी: पढ़े खबर

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 3 साल 3 माह के बाद वैश्विक महामारी के तौर पर कोरोना के खत्म होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार कोरोना अब वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी के रूप में खत्म हो चुका है। डब्ल्यूएचओ के अध्यक्ष टेड्रोस अदनोम घेब्रेयस ने कहा कि कोरोना अब पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी के तौर पर खत्म हो गया है।

हालांकि कोरोना महामारी के तौर पर खत्म हो गया लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना पूरी तरह से खत्म हो गया है। आपको बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने 30 जनवरी 2020 को कोरोना को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। कोरोना ने पूरे विश्व में तबाही मचाते हुए लगभग 70 लाख लोगों के प्राण छीन लिए थे।



ताजा खबर