Homeखटाखट स्टोरीक्रिकेट :अगला आईपीएल सीजन खेलने के सवाल पर धोनी ने क्रिएट किया...

क्रिकेट :अगला आईपीएल सीजन खेलने के सवाल पर धोनी ने क्रिएट किया सस्पेंस, दिया ये जवाब..

आपणी हथाई न्यूज,पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के लीडर महेंद्र सिंह धोनी ने अगले साल आईपीएल खेलने के बारे में साफ-साफ़ कुछ नही कहा है। धोनी की टीम इस सीजन के आईपीएल के फाइनल में रिकॉर्ड दसवीं बार पहुंच गई है। धोनी ने कहा कि अगले साल के आईपीएल सीजन के लिए निर्णय लेने के लिए उनके पास 8-9 महीने का वक्त है। खेलूंगा या नही ये पता नही लेकिन सीएसके के साथ जरूर जुड़ा रहूंगा। अगले साल के आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर में होना है, मतलब धोनी साल के अंत तक सस्पेंस बनाए रखना चाहते है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर