दुनियादारी : भारत को लेकर चीनियों के मन में पल रहा डर ! सर्वे में चौकाने वाला खुलासा - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Home खटाखट स्टोरी दुनियादारी : भारत को लेकर चीनियों के मन में पल रहा डर ! सर्वे में चौकाने वाला खुलासा

दुनियादारी : भारत को लेकर चीनियों के मन में पल रहा डर ! सर्वे में चौकाने वाला खुलासा

दुनियादारी : भारत को लेकर चीनियों के मन में पल रहा डर ! सर्वे में चौकाने वाला खुलासा

आपणी हथाई न्यूज, भारत और चीन के बीच खराब रिश्तों की बात तो किसी से छुपी नही है। 2020 की गलवान घाटी में हुई हिंसा के बाद इन रिश्तों में और कड़वाहट आई है। भारत लगातार अपनी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चौकस है।
हालांकि दूसरी तरफ चाइना ने किए एक सर्वे में वो भारत को अपने लिए सबसे बड़ा खतरा मान रहे है। दरअसल चीन की शिंघुआ यूनिवर्सिटी ने हाल ही में एक सर्वे करवाया है जिसमें 92 फीसदी लोगों ने भारत को अपने लिए खतरा माना है। वही 60 फीसदी चीनी लोग रूस को अपना सबसे अच्छा मित्र मानते है। हालांकि 2020 में हुए एक सर्वे में चीन के 72 फीसदी लोगों ने भारत को अपने लिए खतरा माना था।