Homeखटाखट स्टोरीबिजनेस : अब जियो की राह पर हॉटस्टार भी, एशिया कप और...

बिजनेस : अब जियो की राह पर हॉटस्टार भी, एशिया कप और वर्ल्ड कप दिखायेगा फ्री में ! : पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) डिजनी प्लस हॉटस्टार ने शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि आगामी 2023 में होने वाले एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच फ्री में दिखाएगा। दरअसल हॉटस्टार अपनी व्यूअरशिप बढ़ाने के चक्कर में मुकेश अंबानी के जियो सिनेमा का तरीका अपना रहा है कंपनी को उम्मीद है कि इससे उसे रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिलेगी।

आपको बता दें कि डिजनी प्लस हॉटस्टार द्वारा फ्री में दिखाए जाने वाले मैच देखने के लिए किसी भी प्रकार के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी नए यूजर्स को अपने फोन में सिर्फ डिजनी प्लस हॉटस्टार की एप्लीकेशन को इंस्टॉल करना होगा।



ताजा खबर