Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स: 5वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023-24 का शानदार...

स्पोर्ट्स: 5वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023-24 का शानदार उद्घाटन व आगाज

आपणी हथाई न्यूज,5 वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023-24 का उद्घाटन कार्यक्रम शुक्रवार को अयोजित किया गया।  उद्घाटन के मुख्य अतिथि नीरज के. पवन, सम्भागीय आयुक्त, बीकानेर सम्भाग, बीकानेर,  सुरेन्द्र सिंह भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय, बीकानेर तथा विशिष्ट अतिथि इकबाल मलवान, प्रदेश अध्यक्ष, खेलकूद प्रकोष्ठ, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी थे।  इस सुअवसर पर  नीरज के. पवन, सम्भागीय आयुक्त बीकानेर ने प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।

 

 

 

 

उन्होंने अपने उद्बोधन में राज्य के विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।  इस सुअवसर पर राजस्थान राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव श्री शौकत अली मंसूरी एवम् कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कांत शर्मा,  श्री जे.पी. व्यास, समाज सेवी तथा मनोज कुमार सोलंकी, कोषाध्यक्ष, रोटरी क्लब, बीकानेर भी उपस्थित थे।  आज खेले गये विभन्न मैचो में बीकानेर बालक वर्ग ने लीग मैचो में जयपुर व सीकर को पराजीत कर अपने दोनो लीग मैच जीते।  इसी प्रकार बालिका वर्ग में भी बीकानेर ने टौंक व भिलवाड़ा को हराकर अपने दोनों लीग मैचा जीतते हुए क्वार्टर फाईनल में प्रवेश किया।  इसी प्रकार लीग मैचों के अन्य परिणामों में बालिका वर्ग में झुंझनु ने जोधपुर को व बालक वर्ग में जैसलमेर ने नागौर को, टौंक ने करौली को, हनुमानगढ़ ने उदयपुर को पराजित किया।



ताजा खबर