Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड: 20 साल की रिसर्च के बाद संजय लीला भंसाली अब शुरू...

बॉलीवुड: 20 साल की रिसर्च के बाद संजय लीला भंसाली अब शुरू करेंगे बैजू बावरा,फ़िल्म की कास्टिंग पर हो रहा इन स्टार्स के नाम पर विचार

आपणी हथाई न्यूज,प्रख्यात फिल्मकार संजय लीला भंसाली अपने निर्देशन में जल्द ही “बैजू बावरा” फ़िल्म पर काम शुरू करेंगे। संजय भंसाली ने इस फ़िल्म के सब्जेक्ट पर पिछले 20 सालों से काम किया है। जैसा कि संजय की फिल्में भव्य सेट और शानदार म्यूजिक के लिए जानी जाती है,बैजू बावरा में भी वही नजर आएगा।

 

 

संजय फ़िल्म की कास्टिंग के लिए रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और अभिषेक बच्चन के नामों पर विचार कर रहे है, लेकिन अब तक फाइनल कास्टिंग अनाउंस नही हुई है।

 

 

बैजू बावरा 1952 में विजय भट्ट ने भी बनाई थी उस फिल्म में भारत भूषण और मीना कुमारी की मुख्य भूमिकाएं थी। बैजू बावरा अकबर दरबार के नवरत्न रहे संगीतकार तानसेन को म्यूजिकल कम्पीटिशन देने की फ़िल्म है, जल्द ही संजय इस फ़िल्म की शूटिंग और म्यूजिक रिकॉर्डिंग शुरू करेंगे।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर