Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : माता-पिता की तरह जूनियर बच्चन नही करेंगें राजनीति में एंट्री,...

बॉलीवुड : माता-पिता की तरह जूनियर बच्चन नही करेंगें राजनीति में एंट्री, क्यों नही आएंगे राजनीति में,असली वजह जानिए

आपणी हथाई न्यूज,एक्टर अभिषेक बच्चन द्वारा राजनीति में जाने की खबरें कई दिनों से अखबारों-सोशल मीडिया में चल रही है। अभिषेक के प्रयागराज(इलाहाबाद) से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबर भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुई जब एक समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा कि इलाहाबाद से समाजवादी पार्टी चुनावी सर्वे करा रही है,जिसमे एक्टर अभिषेक बच्चन की डिमांड इलाहाबाद सीट से आ रही है। बस इसी कारण अभिषेक की पॉलिटिक्स में जाने की खबरों ने जोर पकड़ लिया।

 

असल मे पूरी खबर ही सिर्फ हवा हवाई है और अफवाह के इतर कुछ नही है।अभिषेक बच्चन के माता-पिता दोनों सांसद रहे है। माँ जया बच्चन तो आज भी समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद है। पिता अमिताभ बच्चन भी 1984 में इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव जीत चुके है।

 

जहां तक बात अभिषेक की है, सूत्रों के अनुसार अभिषेक को भी उनके चुनाव लड़ने की खबर पढ़कर धक्का लगा। असल में अभिषेक बच्चन निकट भविष्य में राजनीति जॉइन करने का बिल्कुल भी मन नही रखते है,अभिषेक इन दिनों बॉलीवुड और अपने स्पोर्ट्स बिजनेस में काफी व्यस्त है। अभिषेक के पास इन दिनों आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में है। जल्द ही अभिषेक बच्चन की फ़िल्म घूमर रिलीज होने वाली है। अगले साल अभिषेक की 4 से 5 फिल्में रिलीज होगी। 2025 तक अभिषेक बच्चन की डेट्स डायरी फुल है, इसलिए राजनीति में जाने और लोकसभा में जाने की सभी खबरे कोरी अफवाह से इतर कुछ नही है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर