Homeखटाखट स्टोरीधर्मधारा : लक्ष्मीनाथ मंदिर से निकली कलश यात्रा, माली सैनी समाज भवन...

धर्मधारा : लक्ष्मीनाथ मंदिर से निकली कलश यात्रा, माली सैनी समाज भवन में भागवत कथा का आयोजन

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,सत्संग सेवा समिति की ओर से आज से शुरू हुई गोपेश्वर बस्ती स्थित माली सैनी समाज भवन मे भागवत कथा सुबह 9 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर से कलशयात्रा निकली जिसमें सैंकड़ो की तादाद मे महिलाएं सिर पर कलश रख कर कथास्थल तक पहुंची। आयोजन से जुडे सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया की आज से शुरू हुई भागवत कथा मे प्रत्येक दिन अलग-अलग झांकियों का आयोजन भी होगा।

 

 

 

भागवत कथा का वाचन पंडित कथावाचक मुरलीमनोहर व्यास के मुखारविंद से होगी अधिकमास के चलते शहर मे अलग अलग जगह भागवतकथा का आयोजन चल रहा है सत्संग सेवा समिति के तमाम पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने मे जुडे हुए है।  गणेश अग्रवाल ,लक्ष्मण, बजरंग, घेवरचंद, गौरव, मनसुख, मेघराज सहित कार्यकर्ता इस आयोजन से जुडे हुए है।



ताजा खबर