Homeमनोरंजनराजनीति:जया बच्चन का मोदी सरकार पर बड़ा हमला,कहा जल्द भाजपा का होगा...

राजनीति:जया बच्चन का मोदी सरकार पर बड़ा हमला,कहा जल्द भाजपा का होगा दूसरे राज्यों से भी होगा सफाया

आपणी हथाई न्यूज,वेटरन फ़िल्म स्टार और समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने मणिपुर हिंसा और महिला उत्पीड़न पर आज मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। जया बच्चन ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि मणिपुर के विषय मे इंटरनेशनली सब लोग चर्चा कर रहे है हमारे ही देश मे नही हो रही है, इससे ज्यादा मैं क्या कह सकती हूं। जया बच्चन ने कहा कि बड़ी शर्मनाक बात है कि भारत सरकार चर्चा ही नही कराना चाह रही है।
जया बच्चन ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सदन के भीतर जो सरकार के लोग दूसरे राज्यों में हुई घटनाओं के नाम ले रहे है वो सभी आपके विरोधी दल है। बच्चन ने कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों में क्या हो रहा है उसकी भी तो बात की जाए। जया ने कहा कि यूपी और मध्यप्रदेश में क्या हो रहा है? आप बताएं। जया बच्चन ने कहा कि जिन प्रदेशों में भाजपा बची है, जल्दी ही उन राज्यों में भी बचेगी नहीं।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर