Homeखटाखट स्टोरीWeather: उमस और गर्मी के बीच बीकानेर सहित एक दर्जन जिलों के...

Weather: उमस और गर्मी के बीच बीकानेर सहित एक दर्जन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

आपणी हथाई न्यूज़, बीकानेर में बीते सप्ताह से ही गर्मी और उमस से लोग बेहाल है। उमस के चलते लोग काफी परेशान हो रहे हैं इसी बीच आज मौसम विभाग ने थोड़ी देर पहले बीकानेर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर में आज अगले 3 घंटे के भीतर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बीकानेर के अलावा चूरू, सीकर, नागौर, सवाई माधोपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा व भीलवाड़ा सहित एक दर्जन से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है साथ ही बाड़मेर गंगानगर हनुमानगढ़ व जालौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



ताजा खबर