Homeखटाखट स्टोरीक्रिकेट: कोहली वेस्टइंडीज से चार्टर प्लेन में क्या आए लोगों ने इस...

क्रिकेट: कोहली वेस्टइंडीज से चार्टर प्लेन में क्या आए लोगों ने इस वजह से किंग कोहली को जमकर खरी खोटी सुना दी

आपणी हथाई न्यूज,टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का वेस्टइंडीज दौरा पूर्ण हो गया है। कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ टी ट्वेंटी सीरीज का हिस्सा नही है, उन्हें आराम दिया गया है। कोहली आयरलैंड के खिलाफ भी सीरीज नही खेलेंगे और अब सीधे कोहली टीम इंडिया से एशिया कप से जुड़ेंगे जो 30 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।

 

 

विराट कोहली वेस्टइंडीज से भारत चार्टर प्लेन से आए है, इसकी तस्वीर भी कोहली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। कोहली के भारत चार्टर प्लेन से आने पर लोगो ने कोहली को जमकर खरी खोटी सुनाई है।

 

दरअसल कुछ साल पहले कोहली ने प्रदूषण कम करने के लिए आम लोगो से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील की थी। कोहली ने दिवाली पर पटाखों पर ज्यादा प्रदूषण होने की बात भी कही थी और अब जब स्वयं कोहली चार्टर प्लेन से अकेले भारत आए है तो लोगों का कहना है कि क्या अब चार्टर प्लेन से कार्बन एमिशन नही हो रहा है और क्या इससे प्रदूषण नही फैल रहा है? लोगो ने इसी वजह से कोहली को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगो का कहना है कि यही भारतीय सेलिब्रिटीज का दोहरा मापदंड है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर