Homeधर्म-धाराधर्मधारा: अधिक मास के अवसर पर मुरलीधर व्यास कॉलोनी में कल से...

धर्मधारा: अधिक मास के अवसर पर मुरलीधर व्यास कॉलोनी में कल से शुरू हुई भागवत कथा

आपणी हथाई न्यूज़, पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर धर्मनगरी बीकानेर के मुरलीधर व्यास नगर में कल भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कल शुरू हुई भागवत कथा से पहले धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

भागवत कथा के प्रथम दिन की कथा में सजीव झांकियों के साथ व्यासपीठ से कई प्रसंगों का वाचन किया गया। कथा के यजमान अर्जुन जोशी ने बताया कि आज कथा में सुखदेव जी महाराज मौजूद रहेंगे। कथा का वाचन पंडित आनंद महाराज द्वारा किया जा रहा है। जोशी ने बताया कि D599, मुरलीधर व्यास कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास कथा वाचन चल रहा है कथा का समय 12 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।



ताजा खबर