Homeदेश-दुनियादेश:जब आशा भोंसले ने राष्ट्रपति के आग्रह पर गाया "चुरा लिया है...

देश:जब आशा भोंसले ने राष्ट्रपति के आग्रह पर गाया “चुरा लिया है तुमने…” राष्ट्रपति का संगीत प्रेम आया आम जनता के सामने

आपणी हथाई न्यूज,भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संगीत प्रेम कल सार्वजनिक रूप से सबके सामने नजर आया। कल राष्ट्रपति मुर्मू ने बॉलीवुड की लेजेंडरी गायिका आशा भोंसले को श्री शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया। जब मंच पर आशा भोंसले अपना अवार्ड लेने के लिए आई तब राष्ट्रपति ने आशा भोंसले को उनका कोई गीत गुनगुनाने का आग्रह किया। आशा भोंसले ने राष्ट्रपति के आग्रह का मान रखते हुए सुपरहिट फिल्म “यादों की बारात” का बेहद लोकप्रिय गीत “चुरा लिया है तुमने” गाया। गीत को सुनकर राष्ट्रपति बेहद खुश नजर आई। श्री शक्ति सम्मान एक मीडिया समूह द्वारा दिया गया था। श्री शक्ति सम्मान विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को उनके फील्ड में उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया जाता है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर