Homeमनोरंजनबॉलीवुड:जारी हुआ सलमान-कैटरीना की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म टाईगर 3 का फर्स्ट लुक,दिवाली 2023...

बॉलीवुड:जारी हुआ सलमान-कैटरीना की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म टाईगर 3 का फर्स्ट लुक,दिवाली 2023 को रिलीज होगी टाईगर 3

आपणी हथाई न्यूज,बॉलीवुड फिल्मों को इन दिनों दर्शक खूब पसंद कर रहे है। बीते महीने अगस्त में ही बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2000 करोड़ का बिजनेस हुआ है।
इस महीने सितंबर में जवान से भी बॉलीवुड को जबरदस्त बिजनेस की उम्मीद है। जवान के बाद जिस फ़िल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदें है वो फ़िल्म है सलमान खान की टाईगर 3। टाईगर 3 में सलमान खान के साथ एक बार फिर से कैटरीना कैफ नजर आएंगी। टाईगर 3 यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म है। यशराज फिल्मस के आदित्य चोपड़ा हॉलीवुड की तर्ज पर मेगा बजट की स्पाई एक्शन फ़िल्में लगातार बना रहे है। टाईगर 3 से पहले एक था टाईगर,टाईगर जिंदा है जैसी सुपरहिट फिल्में आ चुकी है। यशराज बैनर की दूजी स्पाई फिल्में वार और पठान भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा चुकी है। आज सलमान-कैटरीना की टाईगर 3 का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फ़िल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। फ़िल्म इस साल नवंबर दिवाली 2023 को रिलीज होगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर