Homeखटाखट स्टोरीBikaner Crime : नयाशहर थाना क्षेत्र में महिला के गले से चेन...

Bikaner Crime : नयाशहर थाना क्षेत्र में महिला के गले से चेन छीनकर भागे झपटमार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को नयाशहर थाना क्षेत्र में फिर एक मामला सामने आया है जिसमें एक महिला टैक्सी में सवार होकर घर आ रही थी। इस दौरान दो मोटरबाइक पर सवार झपटमार उसके गले से छीनकर फरार हो गए।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार कोठारी हॉस्पिटल के पास रहने वाली शालिनी भूतड़ा गुरुवार दोपहर टैक्सी से बाबूलाल पुलिया से नीचे उतरते समय मुंह पर कपड़ा बांधे दो बाइक सवार झपटमारों ने उसके गले पर झपटा मारकर सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़िता घबरा गई हालांकि की घटना के बाद टैक्सी चालक ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन बाइक की गति तेज होने के चलते वो हाथ नहीं लगे और रफ्फूचक्कर हो गए।



ताजा खबर