Bollywood : चार स्टार किड्स का एक साथ होगा डेब्यू,अमिताभ की तीसरी पीढ़ी भी फिल्मी दुनिया में

आपणी हथाई न्यूज़, महानायक अमिताभ बच्चन का दोहिता अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान,फिल्मकार बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और एक्टर संजय कपूर के बेटे जहान कपूर एक ही साथ एक ही फ़िल्म से बॉलीवुड में लॉन्च होने वाले है। फ़िल्म का निर्देशन जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर कर रही है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ये फ़िल्म 1960 के दशक में बेस्ड है। यूथ ओरिएंटेड ये फ़िल्म लाइव एक्शन के साथ म्यूजिकल फ़िल्म होगी। फ़िल्म का नाम “The Archies” रखा गया है। फ़िल्म की निर्देशक जोया अख्तर जिंदगी न मिलेगी दोबारा,गली बॉय जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुकी है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से पूर्व उनकी बेटी सुहाना खान का पहले बॉलीवुड पर्दापण हो रहा है। आर्यन खान ने ड्रग्स केस के कारण स्वयं के बॉलीवुड करियर को थोड़ा डिले कर दिया है। आर्यन फ़िल्म निर्देशक बनना चाहते है। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता के पुत्र अगस्त्य बड़े बिजनेस घराने से ताल्लुक रखते है। अगस्त्य एस्कॉर्ट समूह के मालिक निखिल नन्दा के पुत्र है। खुशी कपूर बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के बाद बॉलीवुड में लॉन्च हो रही है। संजय कपूर का तो पूरा परिवार ही बॉलीवुड में सक्रिय है। संजय के बड़े भाई अभिनेता अनिल कपूर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर है। बोनी और अनिल कपूर के बच्चे पहले ही फिल्मी दुनिया मे काम कर रहे है, अब संजय कपूर का बेटा जहान भी फिल्मी वर्ल्ड में एंट्री कर रहा है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

बड़ी खबर : भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीज फायर!, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Bikaner: उद्यमियों के साथ बैठक में जिला कलेक्टर ने व्यापारियों को दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश 

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर ने...

More News Updates !

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...