

आपणी हथाई न्यूज़,बीकानेर में आधी रात बदमाशों द्वारा एक महिला पर हमला कर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार गंगाशहर थाना क्षेत्र के मोहता सराय इलाके में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया गया और उसके साथ लूटपाट की गई।cont..

जानकारी के अनुसार महिला पर हमले और महिला के साथ हुई लूटपाट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटो में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों से लूट का सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।




