HomeबीकानेरCrime: नहीं थम रहा झपटमारो का आतंक,रंगोलाई महादेव मंदिर के पास बदमाशों...

Crime: नहीं थम रहा झपटमारो का आतंक,रंगोलाई महादेव मंदिर के पास बदमाशों ने छिना मोबाइल व सोने का ब्रेसलेट

आपणी हथाई न्यूज़,बीकानेर में झपटमार गैंग के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। झपटमार अपराध को अंजाम देकर पुलिस के इकबाल को लगातार चुनौती दे रहे हैं। बीकानेर में झपटवार गैंग द्वारा रहागीरों से मोबाइल छीनने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है जहां बेखौफ झपटमारो ने एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल छीन कर ले गए।

कल रात लगभग 8 बजे के आसपास कीकाणी व्यास चौक निवासी प्रद्युम्न व्यास के हाथ से झपटमार अपराधी हाथ से मोबाइल और सोने का ब्रेसलेट छीन कर ले गए। स्थानीय रंगोलाई महादेव मंदिर के पास प्रद्युम्न व्यास फोन पर बात करते हुए पैदल जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश झपटमारो ने उनसे मोबाइल और हाथ में पहना सोने का ब्रेसलेट छीन लिया और मौके से तुरंत फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से प्रद्युम्न संभालते तब तक दोनों नकाबपोश रफूचक्कर हो गए। नकाबपोश बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार थे। इस पूरे मामले को लेकर प्रद्युम्न व्यास ने पुलिस थाना नयाशहर में परिवाद सौंप दिया है।



ताजा खबर