Homeखटाखट स्टोरीधर्मधारा : पुष्करणा सामूहिक सावे से पहले 11 फरवरी को यज्ञोपवीत संस्कार...

धर्मधारा : पुष्करणा सामूहिक सावे से पहले 11 फरवरी को यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन, पोस्टर का हुआ विमोचन

आपणी हथाई न्यूज,हर पुष्करणा सावे के वर्ष उपलक्ष्य में होने वाला सर्व ब्राह्मण निःशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन इस वर्ष भी 11 फरवरी 2024 रविवार को स्थानीय रत्तानी व्यास पंचायत बगेची में किया जा रहा है। आज रविवार 4 फरवरी 2024 को आयोजन का पोस्टर विमोचन किया गया जिसमे आचार्य पंडित प्रह्लाद व्यास , पंडित गौरीशंकर पुरोहित , पंडित ब्रह्मदेव व्यास , पंडित पंकज व्यास , पंडित विष्णु आचार्य , पंडित नवरतन छंगाणी , पंडित मदन गोपाल व्यास , पंडित मनोज पुरोहित , संगणक शिक्षक मुकेश बोहरा , पंडित राजीव नयन व्यास , महेश पुरोहित एसिस्टेंट न्यायाधीश रूपेश व्यास आदि साथी विप्र गण उपस्थित थे।

आयोजन से जुड़े नवरत्न छंगाणी ने बताया की कार्यक्रम की पूर्व संध्या 10 फरवरी को प्रायश्चित कर्म , नांदी श्राद्ध का कर्म करवाया जाएगा और दिनांक 11 फरवरी को सभी बटुको का यज्ञोपवीत संस्कार किया जाएगा।



ताजा खबर